Advertisements
Spread the love

सरायकेला के केन्द्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का

हुआ आयोजन,प्राचार्य ने किया झंडोत्तोलन….

सरायकेला: सरायकेला के केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को कोविड गाइडलाइन के बीच धूमधाम से 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य बी कृष्णा ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी। प्राचार्य बी कृष्णा ने बच्चों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Advertisements

इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयता से ओत प्रोत गीत,संगीत पेश कर सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहबर्द्वन किया। समारोह में मुख्य रुप से स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार,जैनेन्द्र कुमार,सांतना मैथी,रियंका घोष,नीरज शर्मा,विवेक कुमार,अभिषेक कर,शिवानंद यादव व कल्याणी सिंह समेत स्कूल परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित