Advertisements

SARAIKELA SAMACHAR (SPECIAL STORY)
तिरंगे के रंग में रंगे भगवान बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ,
हुआ अद्भुत श्रृंगार…..

सरायकेला। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों के साथ भगवान भोलेनाथ के भक्त भी राष्ट्रप्रेम की भक्ति में डुबे दिखे। इस अवसर पर कुदरसाई स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध आस्था के मंदिर भगवान बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ का संध्या काल में भव्य श्रृंगार किया गया।
Advertisements

हालांकि कुदरसाई भक्त मंडली द्वारा प्रत्येक संध्या को बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाता है। परंतु गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे के स्वरूप में बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार किया गया। जिसे देखने के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
साथ ही सोशल मीडिया पर भी बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ के अद्भुत श्रृंगार का जलवा छाया रहा।
Related posts:
विशुद्ध भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक संस्कारों के साथ पहली बार मां दुर्गा के वार्षिक पूजन उत्सव का आय...
लोकसभा चुनाव हारने के बाद समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक, कहा लोकसभा चुनाव में ह...
चांडिल में विद्युत विभाग को मिला अपना स्थायी भवन, अवर प्रमंडल भवन का हुआ उद्घाटन, जनता को मिलेगी बेह...

