
जिला बाल कल्याण समिति द्वारा स्कूली बच्चों को सरकार की
कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक….
सरायकेला Sanjay । जिला बाल कल्याण समिति द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र- छात्राओं को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस दौरान शुक्रवार को ग्राम विकास उच्च विद्यालय टेंटोपोसी-नारायणपुर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो के ओर से भारत सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना, चाईल्ड लाइन द्वारा दिए जा रहे सहयोग एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित मेहता ने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है, इसका विरोध होना चाहिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी छात्राओं को चाइल्ड लाइन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के सहयोग के बारे में जानकारी दी। खासकर भारत सरकार द्वारा जारी चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। मौके पर प्रधानाध्यापक बिजय प्रताप महतो, व्यासदेव महतो, अंजली महतो, मीरा महतो, सबिता महतो आदि उपस्थित रहे।


