Advertisements
Spread the love

10 दिवसीय पापड़, आचार एवं मसाला पाउडर निर्माण प्रशिक्षण

का हुआ शुभारंभ….

 

सरायकेला Sanjay । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में 10 दिवसीय पापड़, आचार और मसाला निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए सरायकेला नगर पंचायत के सिटी मैनेजर महेश जारिका, स्मृति भेंगरा एवं संस्थान के निदेशक निशा रानी किड़ो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए लगन के साथ प्रशिक्षण का लाभ लेने और प्रशिक्षण के लाभ से स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, गोविंद रॉय, इंद्रजीत कैवर्त सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed