Advertisements
Spread the love

सरायकेला के हातिया में शिव गुरु चर्चा का हुआ आयोजन; उमड़ी शिव शिष्यों की भीड़…

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के हातिया गावं में रविवार को शिव शिष्य परिवार के तत्वाधान में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा में गुरु बहनों ने महादेव को अपना गुरु मान उनके नियमों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। गुरु भाई शैलेश महतो ने लोगों से कहा कि शिव जगत के गुरु हैं। संसार के जितने भी प्राणी हैं, सभी उनके शिष्य हैं। यदि हम उन्हें गुरु भाव से याचक बनकर दया मांगे, क्षमा मांगे तो हमारा कल्याण होगा।

इस संसार के एक एक मनुष्य उनके शिष्य बनकर उन्हें गुरु का भाव दें तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित ही सुगमता से हो पाएगा। शिव को गुरु बनाने के लिए तीन सूत्र हैं। पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना है कि हे शिव हम पर दया करे तथा हमें अपने शरण में ले। दूसरा सूत्र अपने आस पास के लोगों से शिव चर्चा करना। तीसरा सूत्र 108 बार ओम नमः शिवाय का जाप करना। मौके पर शैलेश महतो, दिनेश महतो, सावित्री महतो, मालती महतो, लतिका महतो, सविता महतो, तुला सरदार, हेमलता महतो, वीणापाणी महतो, हीरालाल सरदार, रामपद महतो व राजा महतो समेत सैकड़ो गुरु भाई बहन उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा