Spread the love

श्री परशुराम शक्ति सेना ने श्रद्धा भाव के साथ मनाई भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

श्री परशुराम शक्ति सेना प्रखंड अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य अजय कुमार सतपथी (रवि) की अध्यक्षता में शुभ अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव सरायकेला माजना घाट स्थित पंचमुखी महादेव शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प धूप एवं भोग प्रसाद लगा कर पूजा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

अजय कुमार सतपथी (रवि), चिरंजीवी महापात्र, ब्रह्मानंद महापात्र, परशुराम कवि एवं सत्यवंत कर के द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवनी के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी का धरती पर श्री हरि नारायण के छठे अवतार के रूप में अवतरण हुआ था। और उन्होंने जैसे समाज को एक सूत्र में बांधा था वैसे ही एकता में रहने की बात कही।

ब्राह्मण कैसे सशक्त हो मजबूत हो उस पर विचार किया गया। कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट गणमान्य समाज के बुद्धिजीवी एवं पंडित और पुरोहित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाज के विजय नंदा, जसवंत सतपथी, राजेश नंदा, राजीव लोचन महापात्र, राजा ज्योतिषी, गोलू साहू, अजय सारंगी, प्रताप मिश्रा, संजय मिश्रा, अनुभव सतपथी, लक्ष्मण दास, कालिया महापात्र, टूना कवि, पंकज भोल, अमित रथ सहित कमेटी के अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे। अंत में प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा समाज की एकता एवं अखंडता के ऊपर बात विचार करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

You missed