Spread the love

गौड़ सेवा संघ के बारे में अनर्गल बयान बाजी देना बंद करें: चतुर्भुज बारीक व पितोवास प्रधान…

सरायकेला Saraikela : गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक एवं महासचिव पितोवास प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुछ लोगों द्वारा गौड़ सेवा संघ के बारे में दी जा रही अनर्गल बयानबाजी को बन्द करने की नसीहत दी है। अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि संकल्प दिवस के बाद भी कुछ सदस्यों द्वारा समाज के एकीकरण को लेकर अध्यक्ष महासचिव से लगातार वार्तालाप कर रहे है। वही दूसरी ओर अलग बैठक कर अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। बताया गया कि जब फोन में बात होती है तो समाज के बारे में कोई जानकारी नहीं लेते हैं और अलग बैठक कर गौड़ सेवा संघ के 32 साल का लेखा जोखा मांगते है जो समझ से परे है।

Advertisements
Advertisements

समाज के किसी सदस्य को लेखा जोखा चाहिए तो वे गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस, स्थापना दिवस समेत अन्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर मांगे उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि गौड़ सेवा संघ एक निबंधित संस्था है और संगठन के बायलॉज के आधार पर ही संचालित हो रहा है। गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय समिति का चुनाव हर 5 साल में महासम्मेलन का आयोजन कर किया जाता है और पिछले 32 सालों में हुए छह महासम्मेलन व चुनाव प्रक्रिया की सारी डिटेल उपलब्ध है। इस वर्ष जुलाई 2023 में समाज का सातवां अधिवेशन होगा जिसमें केंद्रीय समिति का चुनाव बायलॉज के आधार पर किया जाएगा जिसकी तैयारी चल रही है। दोनो ने बताया कि जहां तक गौड़ सेवा संघ के महासचिव पद की बात है इसका सृजन चक्रधरपुर में वर्ष 2006 में आयोजित महासम्मेलन में किया गया।

जिसे झारखंड सरकार के निबंधित बायलॉज में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। बताया गया कि समाज के संविधान व अधिकारियों के कार्य दायित्व की छाया प्रति पूर्व में समाज के सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है और इस वर्ष संकल्प दिवस के समीक्षा बैठक में समाज के लोगो को फिर से उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे समाज का संविधान देखने के लिए केंद्रीय समिति के पास नहीं आना पड़ेगा जो भी संविधान देखना चाहते है वे अपने निकट के जिला स्तरीय पदाधिकारी के पास भी जाकर देख सकते है। बताया गया कि जो भी सदस्य गौड़ सेवा संघ का लेखा जोखा मांग रहे है उन्हें जुलाई के महासम्मेलन तक इंतजार करना होगा जिसमें सभी कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

समाज के सम्बंध में अर्नगल बयानबाजी करने वालो में शामिल निबंधित गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों को केंद्रीय समिति द्वारा शो कॉज जारी करने का निर्णय लिया गया। मौके पर गौड़ सेवा संघ के नेबु प्रधान, अशोक प्रधान, नागेश्वर प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, कुलदेव प्रधान, जगन्नाथ प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed