Advertisements

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्मोत्सव मनाया गया…
सरायकेला Saraikela । सरायकेला के साथुआ कॉलोनी स्थित सत्संग विहार में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्मोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सत्संग विहार सरायकेला के तत्वधान आयोजित किए गए उक्त जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ तड़के प्रातः 4:45 बजे वेद मांगलिकी एवं उषा कीर्तन के साथ किया गया। जिसके बाद प्रातः कालीन सामूहिक विनती प्रार्थना एवं धर्म ग्रंथों का पाठ, भजन कीर्तन, संगीतांजलि शहीद मानव जीवन के कल्याणार्थ श्री श्री ठाकुर की भाव धारा विषय पर साधारण सभा का आयोजन किया गया। अपराहन काल में भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसके बाद मातृ सम्मेलन, भजन कीर्तन एवं नृत्यादि तथा संध्याकालीन सामूहिक विनती प्रार्थना, वाणी पाठ और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव की समाप्ति की गई।
Advertisements

Related posts:
दुमका : सीडब्ल्यूसी ने जुड़वा समेत तीन बच्चों को परिवार में किया रिस्टोर ढाई साल से मिशनरीज ऑफ चैरिटी...
SARAIKELA NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल...
HLM ट्रॉफी का समापन, सुदेश महतो ने विजयता टीम को पुस्कृत राशि देकर खेलाड़ियों का किया मनोबल मजबूत, ईच...

