Spread the love

सोमवार को 13 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र….

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण का नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन के तहत सोमवार को 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि शनिवार 16 अप्रैल को आठ लोगों ने अपना नामांकन पत्र खरीदा था.

Advertisements
Advertisements

चार प्रखंड के छह पदों के लिए अब तक 21 नामांकन पत्रों की खरीददारी हो गयी है. निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार दोराईबुरू ने बताया कि सोमवार को एक भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नही किया गया है सिर्फ नामांकन पत्र की खरीददारी किया गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को ईचागढ भाग दो में एक, कुकडु प्रखंड में दो, नीमडीह में पांच,चांडिल भाग एक में चार व चांडिल भाल दो में एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र खरीदा है.

You missed