बाल कल्याण समिति ने भटके बालक को परिजनों को सौंपा…
सरायकेला Sanjay : पुलिस निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर रेलवे सुरक्षा बल चांडिल के द्वारा आदित्यपुर थाना के 12 वर्षीय बालक को बाल कल्याण समिति सरायकेला खरसावां के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात समिति की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी करके बालक के सर्वोत्तम हित को देखते हुए उनके माता को सुपुर्द किया गया। बालक ने समिति के समक्ष कहा कि वह 9 मार्च को शाम में घर के लोगों को बिना बोले ही रेलवे स्टेशन गम्हरिया पैदल पहुंच कर रेल गाड़ी में बैठ गया था जहां से चांडिल पहुंच गया। उसने बताया कि मेरा विधालय अभी बंद है इसीलिए मैं थोड़ा खेलकूद करता हूँ तो मेरी मां मुझे कहती है कि खेलकूद मत करो सिर्फ घर में पढ़ाई करो। जबकि मेरा स्कूल बंद है। उसने कहा कि 16 मार्च से स्कूल खुलेगा तो मैं जरूर पढूंगा।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Chandil News : सीआई खेलाराम मांझाी को एसीबी जमशेदपुर की टीम ने नगद 5000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामल...
एसपी ने सरायकेला थाना का किया निरक्षण अपराध मामले और अनुसंधान पर थानेदार की गतिविधियों से संतोषजन .....
बहरागोड़ा: प्रशासन ने छापेमारी कर 7000 सेफ्टी अवैध बालू को किया जब्त बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

