Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगो से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन . . .

  • सरायकेला संजय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय का में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र (शहरी तथा ग्रामीण) से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त ने क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

Advertisements

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेयजल सम्बन्धित मामले, ग्राम प्रधान के लंबित वेतन भुगतान, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने, चांडिल बजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग एवं ओवरलोड वाहनों पर करवाई करने तथा विधुत विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

साप्ताहिक जनता दरबार में नीमडीह प्रखंड से दीजों कालिंदी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपेंडिक्स की ऑपरेशन हेतु योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाए। जिस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को श्री कालिंदी का अपेंडिक्स आॉपरेशन कराने हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत लाभ प्रदान करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

You missed