Advertisements
Spread the love

झामुमो नगर कमेटी का हुआ विस्तार :

राजेंद्र मोहंती उर्फ लिपू मोहंती बने नगर सचिव…

मंत्री चंपाई सोरेन के मार्ग निर्देशन पर जिला प्रगति के पथ पर: सनद आचार्य…

 

सरायकेला  (संजय कुमार मिश्रा) । झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला परिसदन में संपन्न हुई। झामुमो नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सुधीर महतो एवं विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य उर्फ टुलु उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से झामुमो नगर कमेटी सरायकेला का विस्तार किया गया। जिसमें झामुमो नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव सहित नगर कमेटी का विस्तार करते हुए राजेंद्र मोहंती उर्फ लिपू मोहंती को सचिव, सपन कामिला, मनबोध दारोघा एवं अजंबर मुखी को उपाध्यक्ष, रविशंकर मोहंती को संगठन सचिव, गोविंद डोगरा को कोषाध्यक्ष एवं दाशरथी परिक्षा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Advertisements

इसी प्रकार सुमन सागर पति, वासुदेव आचार्या, अनूप मुखी, पार्थो मोहंती, राम ज्योति रजक, जयपाल मुंडरी, पप्पू मोहंती, मनोरंजन दारोघा, प्रदीप प्रमाणिक, बिजू मोदक, राम राय हेंब्रम, साबिर हुसैन एवं सुखराम मुंडा को नगर समिति सदस्य बनाया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय कमेटी और जिला कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला नगर कमेटी जनहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बूथ सशक्तिकरण करते हुए प्रत्येक बूथ से 5 गुणा अधिक सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन के मार्ग निर्देशन में जिले में विकास की बयार बह रही है।

जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंची है। और अब विपक्ष के पास मिशन 2024 के लिए ना तो कोई उम्मीदवार है और ना ही कोई मुद्दा शेष बचा हुआ है। इसलिए झामुमो मिशन 2024 को अपने पक्ष में निर्विरोध मानते हुए जन-जन के हित में समर्पित होकर कार्य करने में जुटी हुई है। बैठक में सरायकेला नगर क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।