Advertisements
Spread the love

एक बार फिर से सताएगी गर्मी; तापमान पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस तक . . .

सरायकेला : SANJAY 

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले में तीन दिनों तक आंधी, बारिश होने के कारण तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन एक बार फिर से बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप से सरायकेला वासियों को सामना करना पड़ेगा।

जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हालांकि मानसून केरल में प्रवेश कर झारखंड की ओर बढ़ने लगा है।

संभवत: 10 से 12 दिनों के मानसून सरायकेला पहुंच जाएगा और मौसम एक बार फिर से सुहाना हो जाएगा। सोमवार को ही सरायकेला का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री व अधिकत्तम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे धूप इतनी तेज थी कि लोग घर से निकलने में परहेज करने लगे थे। तीन दिनों तक शाम को हुई बारिश ने कुछ राहत जरुर पहुंचाई। लेकिन सोमवार को एक बार फिर से लोगों ने चिलचिलाती धूप के कारण अपने अपने घरों में रहना ही उचित समझा।

किस दिन कितना रहेगा तापमान
दिन अधिकत्तम न्यूनतम

मंगलवार 39 28
बुधवार 39 28

गुरुवार 40 29
शुक्रवार 41 29

शनिवार 42 30
रविवार 42 30

सोमवार 43 30

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित