Spread the love

राम बाबा आश्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसंगों की वही

अध्यात्मिक बयार….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला अंचल अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के विजयतरण ग्राम स्थित राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय गीता जयंती यज्ञ समारोह का शुभारंभ होते ही स्थानीय एवं दूर-दराज के श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु जहां गीता जयंती के मौके पर आयोजित अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। वही आश्रम में आयोजित महाप्रसाद वितरण में भाग लेकर संतुष्ट होकर घर को लौट रहे हैं। जानकारी हो कि राम बाबा आश्रम में प्रतिवर्ष अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी को वार्षिक गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।

गीता जयंती यज्ञ समारोह का शुभारंभ होते ही स्थानीय एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तथा इसके साथ ही मुख्य रुप से गीता पाठ एवं प्रवचन, महाप्रसाद वितरण एवं आरती का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। आश्रम के संचालक बाबा मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी की देखरेख में गीता जयंती समारोह का सारे कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। बाबा मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मलीनं परमहंस रामानंद सरस्वती तथा स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती की शुभ प्रेरणा से प्रति वर्ष की भांति तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। समारोह का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है परंतु पूरे कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है। इस दौरान गीता पाठ प्रवचन आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें हजारों हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 3:00 बजे पूर्णाहुति के साथ गीता जयंती समारोह का समापन होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे पूर्णाहुति अनुष्ठान में भाग लेंगे। आश्रम के बाहर छोटा सा मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों एवं बड़ों के लिए तरह-तरह की दुकानें सजाई गई है। समारोह के दूसरे दिन शनिवार को लोगों की काफी भीड़ देखी गई। भीड़ में स्थानीय एवं आसपास के गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि भी नजर आए।

Advertisements

You missed