Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : परसुडीह में डायमंड कांच घर के मालिक विजय पोद्दार की एसीपी शीट के नीचे दबकर मौत…

दीप पाल …✍️

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह मेन रोड स्थित डायमंड कांच घर के मालिक विजय पोद्दार (50) की सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दुकान के गोदाम में सामान निकालने के दौरान उन पर भारी एल्यूमीनियम कंपोजिट पैनल (एसीपी शीट) का बंडल गिर गया, जिससे वह बुरी तरह दब गए।

घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय पोद्दार रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे और गोदाम से सामान निकाल रहे थे। उसी दौरान एसीपी शीट का भारी बंच अचानक उन पर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और शीट हटाकर उन्हें बाहर निकाला।

अस्पताल में नहीं बच सकी जान

गंभीर रूप से घायल विजय पोद्दार को आनन-फानन में खासमहल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें टीएमएच अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

परिजनों में मचा कोहराम

विजय पोद्दार की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी विजय पोद्दार की दुकान परसुडीह में थी, जहां वे वर्षों से व्यवसाय कर रहे थे।

व्यवसायियों में शोक की लहर

इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों और दुकानदारों में गहरा शोक है। आसपास के व्यापारियों का कहना है कि विजय पोद्दार मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे, उनकी अचानक हुई इस मौत से सभी स्तब्ध हैं।
फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच कर रही है।

You missed