Spread the love

महिला को उसके भतीजे ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा व एक्टीवा स्कूटी भी बरामद…

सरायकेला Sanjay : कुचाई थाना क्षेत्र के छोटासेगोई पंचायत के ईचाहातु गांव में तीन मार्च को महिला दशमती गुंजा को गोली मार कर जख्मी करने के मामले पर पुलिस ने आरोपित अजय गुंजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला का भतीजा है। उक्त जानकारी एसडीपीओ हरविंदर सिंह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुई दी। उन्होंने बताया कि घायल महिला दशमती गुंजा का रिश्ते में भतीजा अजय गुंजा ने ही आपसी विवाद में गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है। मामले पर पुलिस ने छापामारी करते हुए घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा व एक्टीवा स्कूटी भी बरामद कर लिया। तीन मार्च की शाम शाम ईचाहातु गांव में अनिल गुंजा की पत्नी दशमती गुंजा बैठी थी। उसी दौरान आरोपित ने महिला को गोली मार दी। जिसके कारण हिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को कंधे में गोली लगी थी। उसे टीएमएच में भर्ती किया गया। इधर पुलिस ने महिला को गोली मारने वाले युवक की तलाश में छापामारी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज करते हुए टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया। छापामारी दल में पुनि रामअनुप महतो, कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता, आमदा ओपी प्रभारी अमित कुमार, अभिषेक प्रताप, विभाष कुमार चौधरी, आरक्षी जयराम हांसदा, जोहन कांडेयबुरू, गुंदु सोरेन, श्याम चरण हेंब्रम, मनोहर मुर्मू, मनसा राम सोरेन, दुर्गा केराई सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…