विशाल जन सभा मे शामिल हुए कुड़मी समाज के हजारों लोग…
सरायकेला Sanjay : जमशेदपुर के रीगल मैदान में वीर शहीद रघुनाथ महतो की 128 वी जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में जिले के कुड़मी समाज के हजारों लोग शामिल हुए। जिले के गम्हरिया प्रखंड से कुड़मी समाज के हजारों लोग रैली के शक्ल में विभिन्न जगहों से होते हुए जमशेदपुर पहुंचे। कुड़मी समाज के विजय महतो,लक्ष्मण महतो,मनोहर महतो,अमूल्य महतो व प्रकाश महतो के नेतृत्व में कुड़मी समाज के हजारों महिला पुरुष जमशेदपुर पहुंचे। विजय महतो ने कहा यह जनसभा कुड़मी समाज को अपना संवैधानिक अधिकार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

