
सरायकेला : तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2025 समापन…
तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2025 का रंगारंग समापन हुआ । देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ छऊ कलाकारों व स्कूली बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रमों मे छऊ कला केंद्र सरायकेला के कलाकारों ने यात्रा घट मंगलाचरण की प्रस्तुति किया गया ।


ā
कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, छऊ कला केंद्र की सचिव सह एसडीओ निवेदिता नियति सहित जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कला प्रेमी मौजूद रहे ।
देर रात तक चले कार्यक्रम में छऊ के विभिन्न शैलियों के कलाकारों ने मौजूद अतिथियों एवं हजारों की संख्या में शामिल कला प्रेमी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर समा को बांधे रखा ।
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2025 के सफल संचालन पर जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों, आर्टिस्ट एसोशिएशन एवं राजकीय छऊ कला केंद्र के गुरुओं एवं कलाकारों को बधाईयां दी । साथ ही इस कला को और बुलंदी पर पहुंचाने एवं कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि सरायकेला से निकल कर छऊ विश्व के मानचित्र पर अपना परचम लहरा रहा है । इसे सहेजने और संजोए रखने की आवश्यकता है ।

छऊ कला केंद्र की सचिव सह एसडीओ निवेदिता नियति ने भी महोत्सव के सफल समापन पर जिले वासियों को धन्यवाद दिया. महोत्सव के समापन सत्र के पश्चात विभिन्न श्रेणियों के छऊ कलाकारों एवं दल को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । साथ ही छऊ गुरुओं एवं पद्मश्री प्राप्त छऊ कलाकारों को प्रति सम्मान जाहिर की।
इस दौरान लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान जिले भर कि पचास बेहतर एवं निर्विवाद मीडिया कवरेज करने वालों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
