Advertisements
Spread the love

खरसावां गोली कांड की घायल प्रत्यक्षदर्शी स्वर्गीय मांगू सोय को दी गई श्रद्धांजलि . . .

सरायकेला : SANJAY 

Advertisements

खरसावां गोली कांड में 1 जनवरी 1948 को घायल हुए खरसावां गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय को उनके पैतृक गांव हेंसा स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर खरसाल राजा गोपाल नारायण सिंहदेव और रानी अपराजिता सिंहदेव सहित पश्चिमी सिंहभूम से सुभाष पाटपिंगुआ, सुरेंद्र गोप, रोशन पाटपिंगुआ, पूर्वी सिंहभूम से आदिवासी एकता मंच एवं चुआड़ सेना के सदस्य शिव कच्छप, सुनील हेंब्रम, सीमा कच्छप, दीनबंधु भूमिज एवं मार्शल मुर्मू सहित गांव एवं आसपास के गांव के लोग समाधि स्थल पर पहुंचकर स्वर्गीय मांगू सोय को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर दिशुम नाया गणेश सरदार द्वारा परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न कराया गया। झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के तत्वावधान आयोजित किए गए उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय एवं सचिव अतुल सरदार सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

You missed