Advertisements
Spread the love

मुरुप पंचायत के दिवंगत मुखिया को दी गयी श्रद्वांजलि,अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगो का हुजूम…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के दिवंगत मुखिया पानो माहली को मंगलवार को पंचायत सचिवालय में श्रद्वांजलि दी गयी। जानकारी हो सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मुखिया पानो माहली का सोमवार सुबह टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया। मंगलवार दोपहर उनके शव को मुरुप पंचायत सचिवालय लाया गया जहां पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य रुप से उपस्थित सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने दिवंगत मुखिया के शव पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए श्रद्वांजलि दी। बीडीओ कुमार ने मुखिया के निधन को पूरे प्रखंड व पंचायत के जनमानस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Advertisements

कहा कि मुखिया काफी ही विनम्र स्वभाव व लोगो के समस्याओं को अपने दिल पर लेकर समाधान करने वाली थी। इस दौरान बीडीओ व उपस्थित लोगो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद श‌व को उनके घर महालिमोरुप ले जाया गया जहां से अंतिम संस्कार के लिए पूरे पंचायत के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, जगत किशोर प्रधान, अश्वनी सिंहदेव, पंचायत सचिव सुभाष चंद्र महतो, उप मुखिया तपस महतो, पूर्व मुखिया धनुराम माहली, दशरथ माहली, घासीनाथ प्रधान, अजीत प्रधान, दिलमोहन महतो, अनिरुद्ध प्रमाणिक व हेमसागर प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।