Advertisements
Spread the love

बीआरसी सरायकेला में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत

शिक्षकों को दी गई श्रद्धांजलि…..

सरायकेला Sanjay । प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश मिश्रा के पहल पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिवंगत श्रीसिंह बास्के, दिवंगत शिक्षक सुभाष साहू को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के माजिद खान, उत्तम महतो एवं झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अमित कुमार महतो, दाखिन हेंब्रम एवं सरायकेला प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisements

इस अवसर पर दिवंगत श्रीसिंह बास्के को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने अपने नाम की तरह ही अपने जीवन को व्यतीत किया। वे अपनी बातों को बेबाकी और निडरता के साथ रखते थे। इन्होंने शिक्षक समाज के हित के लिए सदैव ही संघर्ष किया और जब कभी भी मौका मिला संघीय स्तर पर एवं व्यक्तिगत स्तर पर इन्होंने शिक्षक समाज के हित के लिए अपना समय दिया। वहीं दिवंगत सुभाष साहू को याद करते हुए कहा गया कि वे बहुत मृदुभाषी एवं उड़िया प्रेमी शिक्षक थे। इस मौके पर दोनों दिवंगत आत्मा के सद्गति एवं इनके परिवार के धैर्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना एवं मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में सरायकेला के शिक्षक गणेश सरदार, निर्मल सरदार, किशोर कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार, बिचित्रानंद प्रधान, राजेश सिंह, राजेश कर, उमाशंकर दुबे, विमल डोगरा, कामिनी कांता मेहता, कौशिक दत्ता, बासुदेव महतो, राहुल, दिवाकर सोरेन, कविता कुमारी, दिबाकर सोरेन, पिंकी चाकी, प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला के BPO रविकांत भकत एवं राजाराम महतो एवं अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।

You missed