डाला टेंपो और हाईवा की टक्कर में गंभीर रूप से दो हुए घायल…
सरायकेला Saraikela । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय से ठीक पूर्व डाला टेंपो और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें डाला टेंपो ड्राइवर अशोक कुमार और टेंपो पर सवार उसके साडू गुड्डू साहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जमशेदपुर के कदमा निवासी उक्त दोनों घायलों को सड़क एंबुलेंस से तत्काल सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया।
Advertisements

Advertisements

दिन के तकरीबन 12:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अशोक कुमार और गुड्डू साहू किसी कार्य से चाईबासा गए हुए थे। और वापस अपने घर जमशेदपुर की ओर लौटने के दौरान जमशेदपुर से सरायकेला की ओर जा रही हाईवा के साथ जिला समाहरणालय के ठीक पूर्व सीधी टक्कर हो गई।

