Advertisements
Spread the love

प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहा उत्क्रमित उच्च

विद्यालय भद्रुडीह संकुल..

सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में सरायकेला प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी आठ संकुलों की 16 रसोईया माताओं ने प्रतिभाएं दिखाईं। इस अवसर पर अपने साथ लाए सामग्री से आयोजन स्थल पर चूल्हा जलाकर मध्यान्ह भोजन योजना के मेनू के अनुसार भोजन पकाया। जिसे निर्णायक मंडली के तौर पर बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के बाल संसद के मंत्रियों ने चख कर निर्णय दिया। इस अवसर पर प्रतिभागी रसोईया माताओं की 5 गतिविधियों पर कुल 100 अंक का मूल्यांकन करते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह संकुल को प्रथम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुदू संकुल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

बताया गया कि प्रखंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे उक्त दोनों संकुलों की रसोईया माताएं आगामी 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कुकिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने सभी प्रतिभागी रसोईया माताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन कराना एक पवित्र कार्य है। इसे ड्यूटी से ज्यादा धर्म समझकर निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रसोईया माताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

उसी प्रकार विद्यालयों में स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छ एवं पौष्टिक रुचिकर भोजन पकाकर खिलाएं। कुकिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में बताओ विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमारी माधुरी, एएनएम प्रभा महतो, सरायकेला मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो, संकुल साधन सेवी कालीपद महतो, नरेंद्र प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार महंती, मनमोहन सिंह मुंडा, राहुल घोष, मुकेश मुखी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा