Spread the love

छात्रा के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में आरोपी युवक

की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए

ग्रामीणों ने थाने के समक्ष किया प्रदर्शन; लेंगे न्यायालय की

शरण…..

सरायकेला Saraikela : सरायकेला थानांतर्गत एक गावं की छात्रा के साथ दुष्कर्म व यौन शोषण करने के मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी करने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को सरायकेला के उपप्रमुख बासुदेव महतो, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष सरायकेला थाना में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सरायकेला थानांतर्गत बड़ाकांकड़ा गावं निवासी युवक संजय महतो द्वारा काशी साहू कॉलेज आने जाने के दारौन छात्रा के साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म किया।

जिसके बाद पिछले एक साल से वह कई बार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद 16 नवंबर को युवक संजय महतो ने युवती के घर पहुंच शारीरिक संबंध बनाया और उसे आकर्षणी मंदिर ले गया जहां जबरन उसके मांग में सिंदूर भर दिया। फिर युवक ने युवती को लेकर अपने घर आया और रात भर रखा और शारीरिक संबंध बनाया। सुबह में संजय महतो के पिता योगेन्द्र महतो ने युवती के साथ मारपीट कर दोबारा घर नही आने की चेतावनी दी। इस पर युवक ने युवती को जमशेदपुर लेकर चला गया और एक मकान में रख कर दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद 2 दिसंबर को संजय महतो ने युवती को उनके गावं के सामने छोड़ दिया।

इसके बाद से युवती न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रही है। उन्होने न्याय दिलाने को लेकर सरायकेला थाना में 3 दिसंबर व एसपी कार्यालय में 6 दिसंबर को लिखित रुप से शिकायत किया है लेकिन अब तक कोई कारवाई नही हुई है। जिससे आक्रोशित ग्रामीण न्याय को लेकर मंगलवार को थाना के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। परिजनो ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई कारवाई नही की गयी है। उल्टा थाना के पुलिस द्वारा लड़की के घर जाकर परिजनो को धमकाया जा रहा है। परिजनो ने कहा कि अब न्याय के लिए हमलोग न्यायालय का शरण लेंगे।

Advertisements

You missed