Advertisements
Spread the love

सरायकेला की भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान है छऊ; इस के उत्थान के लिए छऊ के जानकार एवं बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर कार्य करें प्रशासन: सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन . . .

सरायकेला। आगामी चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को देखते हुए सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से छऊ के उत्थान के लिए छऊ के जानकार और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती, सीनियर फेलो सलाहकार सदस्य रजत पटनायक और एसोसिएशन के सचिव सुदीप कवि ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कहते हुए कहां है कि छऊ नृत्य कला सरायकेला की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं पहचान है। उन्होंने कहा कि राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी। तभी से समिति का गठन कर छऊ के विकास के साथ-साथ चैत्र पर्व और पारंपरिक पूजा पाठ पर विचार कर संपादित होते आ रहा है। जिसके पदेन अध्यक्ष उपायुक्त और सचिव अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सहित सदस्य के रूप में स्थानीय कलाकार, जानकार और बुद्धिजीवियों को रखा जाता है। उन्होंने बताया कि जिस वैश्विक कला और संस्कृति के कारण सरायकेला की विश्व पटल पर पहचान है तथा कला और कलाकार अपने अस्तित्व के लिए आज जूझ रहे हैं। देश की आजादी के उपरांत राज घरानों के मर्जर एग्रीमेंट के अनुसार विलय संधि विशुद्ध रूप से पारंपरिक सरायकेला छऊ और यहां के पारंपरिक पूजा पाठ के संरक्षण के लिए हुआ था। इसलिए प्रशासन सरायकेला छऊ के जानकार और इससे संबंधित इतिहास के जानकार बुद्धिजीवियों की एक समिति बनाएं, ताकि सही तरीके से हम अपनी पारंपरिक कला संस्कृति को बचा सके। प्रशासन को सरायकेला छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के नाम पर प्रतिवर्ष “सरायकेला यंग कलाकार ईयर अवार्ड” की शुरुआत किये जाने पर भी विचार करना चाहिए। इससे हम अपनी जनक को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। और हम अपनी पारंपरिक संस्कृति को बचाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी रविवार को छऊ के जानकार, कलाकार और बुद्धिजीवियों की एक वृहद बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा