
विशु हेंब्रम बने कांग्रेस पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला
अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…
सरायकेला Sanjay : कांग्रेस नेतृत्व द्वारा विशु हेम्ब्रम को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के सभी कार्यकर्त्ताओं में खुशी है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विशु हेम्ब्रम ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन के सभी पुराने व वरीय कार्यकर्त्ताओं को साथ लेकर नए युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम वर्ष 1998 से कांग्रेस पार्टी से अपना राजनीति सफर शुरु करते हुए कांग्रेस पार्टी के कई पदो पर रह चुके है।

विशु हेम्ब्रम वर्ष 2001 में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने। वर्ष 2002 से 2004 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पर रहे। वर्ष 2005 से लेकर 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2015 में प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सचिव बने। इसके बाद वर्ष 2018 से 2022 तक आदिवासी कांग्रेस के जिला चेयरमेन रहे। इसके अलावे वर्ष 2015 से 2021 तक राजनगर प्रखंड प्रमुख पद पर रहे। इसके साथ साथ विशु हेम्ब्रम ग्राम प्रधान महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष, झारखंड जल सहिया संघ के संरक्षक, झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ के संयोजक व झारखंड प्रदेश किसान मित्र संघ के संयोजक पद पर है। विशु हेम्ब्रम को जिला अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को उनके राजनगर स्थित आवास पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी है। मौके पर उपाध्यक्ष कैलाश महतो, साजिद अंसारी,धनपति सरदार समेत अन्य शामिल रहे।

