Spread the love

जमीन विवाद में चाचा भतीजा में मारपीट, चाचा ने भतीजा को कुल्हाड़ी से मार कर किया हत्या…

बहरागोड़ा: (देवाशीप नायक)  बरसोल थाना क्षेत्र के खेड़ूया पंचायत अंतर्गत जयपुरा गांव में अपने वंशीय चाचा ने भतीजा रुद्र मोहन साव (49) के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार आपसी जमीन विवाद को लेकर कई वर्षों से दोनों परिवार के बीच कलह था. इस दौरान जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा सुलझाया गया था.

Advertisements
Advertisements

लेकिन मंगलवार की सुबह चाचा संजीवन साव ने विवाद को पूणः जागृत करते हुए सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अपनी निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां घायल के प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया .

वहीं परिजन 108 एंबुलेंस द्वारा बारीपदा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल की मृत्यु हो गई. जिसके तत्पश्चात मृतक को पुणः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. उधर मौके में पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण हेतु घाटशिला भेज दिया गया. साथ ही हत्यारा को गिरफ्तार कर तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.