Advertisements
Spread the love

केंद्रीय विद्यालय में जनभागीदारी को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन . . .

  • सरायकेला :  SANJAY

भारत सरकार और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार चौथा एजुकेशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग एट पुणे जी-20 एनइपी, एफएलएन पर आधारित अनेक गतिविधियों को कराने का निर्णय हुआ है। इसके तहत एक जून से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में मंगलवार को जनभागीदारी के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की शिक्षिका सांतना मैती, शिक्षक अभिषेक कर व प्रकाश चन्द्र कुइरी द्वारा क्रमानुसार जी-20, एनइपी और एफएलएन की विस्तृत जानकारी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि जी-20, एनइपी और एफएलएन के संबंध में जागरूकता फैलाना है। इसकी आवश्यकता और महत्त्व से जन सामान्य को परिचित करना है। खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वेबिनार, आर्ट एंड क्राफ्ट रैली आदि का आयोजन कराना है। कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य वी मनोज, केवीपीडीएसएस स्कूल के शिक्षक प्रवीण कुमार रथ, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला की शिक्षिका टिंकू महापात्र, अनिल कुमार, जैनेंद्र कुमार व सतीश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?