Advertisements
Spread the love

बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण करने का दिया गया निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को बूथ लेवल ऑफिसर का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सरायकेला के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए ईवीएम और निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

बताया गया कि सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे। सभी बीएलओ मतदाताओं को समय से मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दें। बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। बूथ में पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही मतदान के दिन दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग करेंगे।

You missed