
जिप सदस्य सह भाजपा नेता शंभू मंडल ने केक काटकर मनाया
बाबूलाल मरांडी 64वां जन्मदिन..
सरायकेला Sanjay । कोलाबीरा स्थित भाजपा कार्यालय में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता शंभू मंडल ने भाजपा प्रतिपक्ष के नेता और राज्य के प्रथम एवं पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी का 64वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत केक काटते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। और मुंह मीठा कराते हुए सभी के बीच लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल सहित सभी भाजपाइयों ने भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि अभिभावक तुल्य बाबूलाल मरांडी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता रहे। और उनके राजनीतिक अनुभवों का लाभ झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए मिलता रहे। इस अवसर पर भाजपा के सुदेश मिश्रा, साधन महतो, दीपक माझी, सानो दास, पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार, लालबाबू महतो, विनोद मंडल, हरिपद नायक, संजय हांसदा, शिवराम बास्के एवं पंकज कुमार प्रधान सहित दर्जनों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।


