Spread the love

रसोईया सह सहायिका के एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला:संजय मिश्रा । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के रसोईया सह सहायिका के एकदिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत सरायकेला प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में चंचल द्वारा, मध्य विद्यालय सीनी में प्रशिक्षक हेमा सरदार द्वारा सहित प्रखंड के नित्यानंद उच्च विद्यालय सिंदरी में रसोईया सह सहायिका को प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Advertisements

झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए माड्यूल के निर्देशों के तहत एजेंसी मेसर्स एसेंशिभ एडुकेयर लिमिटेड द्वारा रसोईया सा सहायिकाओं को प्रशिक्षण देते हुए पूरी तरह से हाइजीन मेंटेन करते हुए स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन पकाने और सुरक्षित तरीके से परोस कर खिलाने के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

प्रशिक्षण का अनुश्रवण करते हुए सरायकेला प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार एवं प्रखंड मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया है। बताया गया कि आगामी 18 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

You missed