Spread the love

तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन का हुआ शुभारंभ

एई घर आम शीरी मंदिरो ओड़िया नाटक का हुआ मंचन…..

सरायकेला। गणपति नाट्य अनुष्ठान सरायकेला के तत्वाधान सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन का शुभारंभ किया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन अपने जमाने के महान कलाकार वयोवृद्ध रामचंद्र कवि, नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, सरायकेला राजा प्रतापादित्य सिंहदेव, कोल्हान विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर प्रभात कुमार पाणी, शिक्षाविद नीलांबर सिंहदेव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक तपन पटनायक एवं अरविंद कवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अतिथियों द्वारा ओड़िया सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओड़िया नाटक के मंचन पर हर्ष जताते हुए आयोजन कर्ता एवं कलाकारों की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन सरायकेला के जाने-माने कलाकार राजकुमार आचार्य द्वारा किया गया।

मौके पर नाटक मंचन से पूर्व सरायकेला की इष्ट देवी मां पाऊड़ी की स्तुति की गई। इसके बाद ओड़िया नाटक एई घर आम शीरी मंदिरो का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। मौके पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने ताली बजाकर नाटक का स्वागत एवं सराहना की।

Advertisements

You missed