Spread the love

श्रमिक वर्ग के कल्याण से ही खुशहाल समाज का होगा निर्माण: आर

के गोप।

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में खरसांवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बड़गावं में दो दिवसीय असंगठित श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन बोर्ड के वरीय शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने ई श्रम कार्ड की जानकारी देते हुए कहा सरकार का ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल में करने का लक्ष्य है और अभी तक देश में निबंधित श्रमिकों की संख्या लगभग 25 करोड़ पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा श्रम योजनाओं का लाभलेने के लिए श्रमिक ई श्रम पोर्टल पर अपना निबंधन कराएं। कहा ग्रामीण श्रमिको में जागरुकता की कमी के कारण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहते है। गोप ने कहा कि देश के श्रमिक वर्ग का कल्याण कर ही एक खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है जिसके लिए बोर्ड पूरे देश में 1958 से निरंतर प्रयासरत है। बोर्ड के 50 क्षेत्रीय निदेशालय,6 आंचलिक तथा 9 उपक्षेत्रीय केन्द्र पूरे देश में स्थित हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखन सोरेन ने बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने किया। प्रशिक्षण में शामिल 40 श्रमिको को बोर्ड की ओर से दैनिक भत्ता के रुप में 500 रुपये का भूगतान किया जाएगा। मौके पर शिक्षक हरिपद महतो,वार्ड सदस्य रेखा रानी महतो,अंजू महतो,सिस्टर लोहार व रेणुका देवी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed