Advertisements
Spread the love

त्रिवेणी शुभ संयोग में इस वर्ष विराजेंगी मां सरस्वती

 (इस वर्ष त्रिवेणी संयोग में विराजेंगी बुद्धि एवं विद्या की देवी मां सरस्वती)

SARAKELA : इस वर्ष विद्या एवं बुद्धि के देवी मां सरस्वती का वार्षिक पूजन उत्सव आगामी 5 फरवरी शनिवार को तीन विशेष योगों में मनाई जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचांगवेत्ता पंडित ब्रज मोहन शर्मा ने बताया है कि पंचांग के अनुसार 4 फरवरी की शाम 7:08 बजे से 5 फरवरी की शाम 5:40 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। इसके साथ ही शाम के 5:40 बजे से 6 फरवरी को सायं 4:52 बजे तक साध्य योग रहेगा।

Advertisements

इसी दिन सायं 4:09 बजे से रवि योग प्रारंभ होगा। सूर्यास्त से पूर्व उक्त तीन लोगों की त्रिवेणी बनेगी। जो इस दिन को विशेष महत्व प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया है कि वसंत पंचमी पर कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि देखने की आवश्यकता नहीं रहती। यह गुप्त नवरात्रों में पंचमी तिथि में आता है। इस दिन बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होने के साथ-साथ मुंडन, यज्ञोपवित, गृह प्रवेश एवं वाहन खरीदी जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। यह अनबुझ मुहूर्त माना जाता है। बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के लिए यह सर्वथा उपयुक्त दिन होता है। जिसमें इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। संगीत की शिक्षा ले रहे विद्यार्थी भी इस दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा करते हैं।