Spread the love

आगसिया में धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव, विधायक सविता महतो हुईं शामिल

Advertisements
Advertisements

 

चाण्ड़िल:-सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आगसिया गांव में सरहुल महोत्सव बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया।शुक्रवार को जोहार जाहेर सारना पूजा माहली समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सरहुल महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि सरहुल प्रकृति और परंपरा से जुड़ा एक पवित्र पर्व है, जो आदिवासी समाज की पहचान और संस्कृति को जीवित रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और उत्साह से पूरा इलाका उत्सवमय हो उठा।इस दौरान समिति के सदस्यों ने विधायक को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।सरहुल महोत्सव के इस आयोजन ने एक बार फिर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की मजबूत झलक पेश की है।

You missed