
संभावित प्रेम और परिवार के बीच तीन बच्चों की मां की हुई
संदिग्ध मौत, पुलिस ने मृतिका के पति और तथाकथित प्रेमी को
लिया हिरासत में…
सरायकेला Sanjay । सरायकेला थाना अंतर्गत पदमपुर गांव में एक छोटे से पेड़ से गांव निवासी 40 वर्षीया सविता सरदार का शव सरायकेला पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बरामद किया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन करते हुए मृतिका पति सुधीर सरदार और चक्रधरपुर निवासी जहांगीर शेख को हिरासत में लिया है। हत्या या आत्महत्या को लेकर मृतिका सविता सरदार की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सोने के पश्चात बृहस्पतिवार की सुबह सविता सरदार का शव उसके घर के समीप ही एक छोटे से पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

जिसमें पुलिस को मितिका सविता के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सविता के मोबाइल पर एक नंबर से काफी बार कॉल आया था। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान जब उस मिस कॉल पर कॉल किया गया तो समीप ही खड़े जहांगीर शेख का फोन बज उठा। जहांगीर शेख को मृतिका सविता सरदार का तथाकथित प्रेमी बताया जा रहा है। बताते चलें कि सविता सरदार और सुधीर सरदार का विवाह 1993 में हुआ था। और दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। बहरहाल सरायकेला पुलिस सभी पहलुओं पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।

