Spread the love

 

चाकुलिया के सिजबेड़िया गांव में पथ जिन की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने किया विधायक प्रतिनिधियों को स्वागत

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगितोपा पंचायत के सिजबेड़िया गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर  है. ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद सिजबेड़िया गांव तक पंहुच पथ निर्माण को स्वीकृति मिली है. यह पथ 2,17,22,700 रु. का प्राक्कलन राशि से बनेगा. 5 मार्च को निविदा निकला था. 27 तारीख को निविदा खुलेगा. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक समीर मोहंती का आभार जताया जिनकी अथक प्रयास से सिजबेड़िया गांव तक पहुंच पथ बनने का रास्ता साफ हुआ. इस दरमियान विधायक की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, राकेश मोहंती,  बलराम दास, गोपन परिहारी, गौतम दास, बुबाई दास आदि उपस्थित थे.

You missed