Spread the love

झामुमो प्रखंड कार्यालय में मनी शहीद

निर्मल महतो की 35 वीं पुण्यतिथि……

सरायकेला (संजय मिश्रा)  सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ऊपर दुगनी पंचायत के ऊकरी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय में झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो की अगुवाई में शहीद निर्मल महतो की 35 वी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, संजय प्रधान, सुमंत बेहरा, नरेंद्र महतो, जन्नत हुसैन, अजीत प्रधान, श्वेता महतो, अनीता प्रधान, हीरालाल महतो, कुंदन मुखी, सुखराम सोय एवं चंपई सोय आदि उपस्थित रहे।

उपस्थित जेएमएम के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुधीर महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य का सपना देखा था। और उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा गठन कर अलग राज्य के आंदोलन का बिगुल फूंका था। उनकी आवाज को दबाने के लिए विरोधी तत्वों ने उनकी हत्या कर दी। और अलग राज्य की लड़ाई में निर्मल महतो शहीद हो गए।

उनके आंदोलन को जारी रखा गया। और आज झारखंड अलग राज्य बना है। परंतु शहीद निर्मल दा ने जिस झारखंड राज्य का सपना देखा था पूरा नहीं हुआ। आज भी झारखंड के आदिवासी मूलवासी को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है। उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने कहा कि आज के दिन हम शहीद निर्मल महतो के सपने को पूरा करने का संकल्प लें और इसके लिए एक और आंदोलन पेश करें।

Advertisements

You missed