Advertisements
Spread the love

जिले सहित समूचे झारखंड में बिजली कटौती और

अपडेट बिजली बिल पर कार्टूनिस्ट सौरभ ने ली

चुटकी…..

सरायकेला। भीषण गर्मी के बीच जिले सहित समुचे झारखंड में बिजली कटौती से आम जनजीवन हलकान बना हुआ है। लगातार हो रही बिजली कटौती सिंह आम लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि सड़क से लेकर सदन तक की जगह सड़क से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

पावर कट की समस्या से परेशान कलाकार सौरभ प्रमाणिक ने कार्टून आर्ट बनाकर बिजली की कटौती और महंगी बिजली से आम जनता के हाल को दर्शाया है। जिसमें कलाकार सौरभ ने बताया है कि इस भीषण गर्मी में ना ही घर में पंखे चल रहे हैं और ना ही घर में बल्ब जल रहे हैं।

विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों बिजली की आपूर्ति गांव से लेकर शहर तक ध्वस्त हो चुकी है। सरकार को बताना होगा कि बिजली की कटौती क्यों हो रही है।

You missed