Advertisements

रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दिया
गया प्रमाण पत्र…..
सरायकेला। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रजनी एवं कराटे खिलाड़ियों द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।
Advertisements

मौके पर सरायकेला खरसावां रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गणेश सी कालिंदी द्वारा विगत रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों में समीर सोय, मिलन सोय, राहुल गोप एवं कश्मीर कान्डायबुरु शामिल रहे। मौके पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

