Advertisements
Spread the love

स्पीड ब्रेकर पर बाइक स्किड करने से माता-पिता सहित 3

वर्षीय पुत्र हुए घायल…….

सरायकेला : सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर संजय ग्राम के समीप रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में पति पत्नी समेत तीन वर्षीय पुत्र घायल

Advertisements

हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां निवासी 30 वर्षीय प्रधान सामड आदित्यपुर में किराए के मकान में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करते है।

रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपनी पत्नी 25 वर्षीय सोनी सामड एवं 3 वर्षीय पुत्र प्रेम सामड के साथ बाइक पर अपना घर खरसावां जा रहे थे। इस बीच संजय गावं के समीप स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर बाइक स्किट कर गया। जिससे बाइक के साथ गिर कर तीनो घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची रोड एंबुलेंस से तीनो घायलो को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से घायल पत्नी व पुत्र को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जबकि गंभीर रुप से घायल प्रधान सामड को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर