Spread the love

नपं उपाध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा के दौरान द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर लड्डू बांटकर और नाच गाकर खुशी मनाई……

 

सरायकेला (संजय मिश्रा) : नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने ओड़िशा मूल व जनजातीय समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। कावड़ यात्रा के दौरान लड्डू बांटा एवं नाच गाकर जश्न मनाते एक दूसरे को बधाई दी।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा। यह जीत समस्त महिला शक्ति और जनजातीय समाज का गौरव और सम्मान का है। पिछले 7 दशकों से परिवारिक नामचीन कांग्रेस जैसी पार्टियों द्वारा बड़े-बड़े पद परोसे जाते थे। लेकिन देश अब बदल रहा है। एक साधारण जनजातीय महिला को इतना बड़ा सम्मान है केवल भाजपा नीत NDA सरकार में ही संभव है।

You missed