Advertisements
Spread the love

5 और 6 जून को बंद रहेगी बिजली, सहायक विद्युत

अभियंता ने दी जानकारी…..

सरायकेला : सरायकेला सहित आस पास के क्षेत्र में 5 एवं 6 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता श्याम कुमार पासवान ने बताया की विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला के अंतर्गत 33kv लाइन की मरम्मती तथा सरायकेला शहरी क्षेत्र में दाल कटाई का काम किया जाएगा जिसके कारण 5 एवं 6 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक प्रमंडल के दो उपकेंद्र के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों की बिजली बाधित रहेगी.

Advertisements

इन उपकेंद्रों के तहत बंद रहेगी बिजली :-

बिजली बाधित रहने वाले उपकेंद्रों में 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र सरायकेला के तहत सरायकेला टाउन फिडर, तितिरबिला फिडर, रूलर फिडर, डीसी ऑफिस फिडर,गेस्ट हाउस फिडर तथा कंकड़ा फिडर की बिजली बंद रहेगी.दूसरे उपकेंद्र 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र उकरी के तहत कोलाबीरा फिडर, सीनी फिडर, जोजो फिडर तथा उकरी फिडर की बिजली बंद रहेगी.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित