नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ग्रहण किया पदभार।
सरायकेला: जिले के नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में जिप अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला परिषद के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण से पूर्व डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने अध्यक्ष सोनाराम बोदरा का स्वागत किया। जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जनता के हित में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल करते हुए विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
विवाहित महिला की चाकू मारकर हत्या, शव तालाब से बरामद , 7 वर्षीय बेटी भी चाकू के वार से गंभीर रूप से ...
दुमका : शिकारीपाड़ा में जिला स्तरीय टीम ने दो अवैध संचालित क्रशर में किया छापेमारी, दोनों अवैध संचालि...
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा में झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क ...

