Advertisements
Spread the love

ए पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच ने ब्लड

बैंक का किया सहयोग।

सरायकेला। सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंद के लिए ए पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रक्त दाताओं से अपील करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की सरायकेला शाखा के साथ संपर्क किया गया। जिसके बाद मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला के आशुतोष चौधरी, सुमित चौधरी एवं अनमोल चौधरी द्वारा ए पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए पांच रक्त दाताओं अमन महतो, चितरंजन सिंहदेव, दिनेश चौधरी, सुनील महतो एवं शहादत हुसैन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कराया गया। जिससे ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव रक्त की कमी पूरी हो सकी। मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा सुरक्षित तरीके से रक्त का संग्रह करते हुए सभी रक्त दाताओं और मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का आभार जताया गया। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला के सभी सदस्यों द्वारा सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर