Advertisements
Spread the love

चांडिल अनुमंडल के तीन प्रत्याशियों का नामंकन हुआ रद्द……

— 40 ने किया था नामंकन; 37 प्रत्याशियों का नामंकन

पाया गया सही….

सरायकेला: जिला समाहरणालय स्थित आईटीडीए परियोजना निदेशक के कार्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में सोमवार एवं मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु की अध्यक्षता में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत इचागढ़, नीमडीह, कुकूड़ु एवं चांडिल प्रखंड के 6 निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामनिर्देशन पत्र की समीक्षा की गई। जिसमें चांडिल प्रखंड के तीन प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र रद्द हुआ।

Advertisements

जानकारी हो कि जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चार प्रखंड में प्रथम चरण में त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत का निर्वाचन हो रहा है। जिसके तहत 16 से 23 अप्रैल तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान विभिन्न पद के लिए प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन किया। जिसकी संवीक्षा सोमवार एवं मंगलवार को हुई। चांडिल अनुमंडल के विभिन्न जिला परिषद सदस्य क्षेत्र से कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें 21 पुरुष प्रत्याशी एवं 19 महिला प्रत्याशी हैं। सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार दोराईबुरु की अध्यक्षता में ईचागढ़ प्रखंड के दो एवं नीमडीह प्रखंड के एक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा की।

ईचागढ़ प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1 से दो महिला प्रत्याशी तथा क्षेत्र संख्या 2 से पांच पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 7 प्रत्याशियों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र संख्या 4 से 16 पुरुष एवं एक महिला समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। समीक्षा के दौरान सभी प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। मंगलवार को चांडिल प्रखंड के दो एवं कुकड़ु प्रखंड के एक समेत कूल 3 निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा की गई। जिसमें 3 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र रद्द हुआ।

कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र संख्या 3 से 6 महिला प्रत्याशी तथा चांडिल प्रखंड क्षेत्र संख्या 5 से 5 एवं क्षेत्र संख्या 6 से 5 महिला प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। समीक्षा में चांडिल क्षेत्र संख्या 5 की दो प्रत्याशी पूनम देवी एवं मुन्नी लायक तथा क्षेत्र संख्या 6 की प्रत्याशी लक्ष्मी माझी का नाम निर्देशन पत्र रद्द हुआ। इनमें से मुन्नी लायक एवं लक्ष्मी माझी द्वारा पिछले चुनाव में व्यय का ब्योरा नहीं देने तथा पूनम देवी द्वारा वैद्य जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण नाम निर्देशन पत्र रद्द किया गया