Advertisements
Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार

चौधरी एवं वार्ड पार्षद विकास चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण

कर नमन किया।

सरायकेला। महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा 19वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे। उनके नेतृत्‍व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया। भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। वार्ड पार्षद विकास चौधरी ने धरती आबा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए इनका जीवन प्रेरणास्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?