
मुसाबनी : भाजपा नेताओं शहरी क्षेत्रों में भी चुनावी शंखनाद फुंक दिया…
रिपोर्ट : संजय कुमार दास

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने घाटशिला विधानसभा के उप-चुनाव में परचम लहराने के दिशा में चुनावी प्रचार का शंखनाद अब गांवों तक ही सीमित नहीं रखा । चुनावी प्रचार – प्रसार रथ तेजी के साथ शहरी क्षेत्रों में जोरदार मौजूदगी दर्ज कराया।

आज, मुसाबनी के बसंती मंदिर के मैदान में एक आम सभा का आयोजन किया। भाजपाई एक सुर में वन्दे मातरम् और भारत माता की जय का नारा लगाकर परिवेश में ऊर्जा भरने का काम किया ।
मंच को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, मोदी सरकार हमेशा देश और देश के लोगों के लिए कटिबद्ध है । बंद पड़े हुए राखा माइंस का कार्य आरंभ किया गया । शीघ्र ही उत्पादन का कार्य भी आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा सिद्धेश्वर और चापड़ी माइंस को भी खोलने की प्रक्रिया आरंभ है । धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का भी कार्य जल्दी ही आरंभ होने की संभावनाएं हैं।
झारखंड राज्य के विपक्ष के नेता सह विधायक बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, वर्तमान के सरकार भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहा है। सरकार के पनाह में बालु माफियाओं का धड़ल्ले से कारोबार फल-फूल रहा है। राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण आज झारखंड विकास से कोसों दूर होता जा रहा है। उन्होंने ने इस चुनाव में भाजपा के हांथ मजबूत करने के लिए मंच से आग्रह किया ।
चुनावी इस मंच से दुमका के पूर्व सांसद सुनिल सोरेन ने घुसपैठियों पर कहा, झारखंड राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में आदिवासी – मूलवासियों के अस्मिता खतरे में है । झारखंड का डेमोग्राफी तेजी से परिवर्तन हो रहा है। जिस पर सरकार अपने आंखें बंद कर रखा है ।
अन्य शहरों से आए मंच में मौजूद अन्य बड़े नेताओं ने भी झारखंड राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा का हाथ मजबूत करने के लिए निवेदन किया।
बता दूं कि, मुसाबनी भाजपा के लिए मजबूत गढ़ के रुप में जाना जाता है। पार्टी के दिग्गज नेताओं के निरंतर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े रहने के कारण एक नया आवेश जन्म ले रहा है।
