Spread the love

आम बागान में हुआ सरायकेला अंचल के ग्राम प्रधानों का

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…

सरायकेला। ग्राम प्रधान महासभा के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में सरायकेला स्थित आम बागान में सरायकेला अंचल के ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने उपस्थित ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार, शक्तियों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत राज अधिनियम की धारा 3(¡¡¡) के प्रावधान के अनुसार प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए एक ग्राम सभा गठित की जाएगी। परंतु अनुसूचित क्षेत्र में एक ग्राम के लिए एक से अधिक ग्राम सभा का गठन किया जा सकता है।

अधिनियम के तहत अनुसूचित क्षेत्र में परंपरा और प्रचलित रीति रिवाज के अनुसार मान्यता प्राप्त व्यक्ति ग्राम प्रधान बैठक की अध्यक्षता करेगा। झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 10 एक ख के अनुसार ग्रामसभा अपने कार्यों और कर्तव्यों को पूरा करने के लिए 8 स्थाई समितियां ग्राम विकास समिति, सार्वजनिक संपदा समिति, कृषि समिति, स्वास्थ्य समिति, ग्राम रक्षा समिति, आधारभूत संरचना समिति, शिक्षा समिति तथा सामाजिक न्याय समिति एवं निगरानी समिति का गठन करेगी। जिसमें प्रत्येक स्थाई समिति में एक अध्यक्ष और एक सचिव के मनोनयन के साथ कुल 6 सदस्य होंगे। जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा निधि स्थापित करेगी। जो चार भागों में अन्य कोष, श्रम कोष, वस्तु कोष एवं नगद कोष मिलकर ग्राम कोष कहलायेगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम सभा द्वारा ग्राम विकास के लिए योजनाओं का निर्धारण करने को लेकर आवश्यकता की पहचान, आंकड़ा संग्रहण एवं मूल्यांकन, प्राथमिकता निर्धारण, संसाधनों का आकलन, योजना निर्माण, आवंटन तथा समीक्षा एवं मॉनिटरिंग जैसी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। बैठक में जोम्बेश्वर मुदी, मंगल महाली, मिलू राम महतो, सोमा सरदार, चरन बोदरा, सुंदर मोहन टूडू, बागुन सोय, विश्वनाथ सोय, रंजीत सामड, निर्मल महतो, श्रीकांत गोप, पंडित हेंब्रम, गोरा हेंब्रम, जोगेश्वर सरदार, दीपक जामूदा, सोनाराम मुर्मू, पालू हाँसदा, शिवा गोप, प्रशांत कुमार साहू, घासी राम नायक, नादिया हेंब्रम, सुरेश टूडू, सुराय टूडू, बेरगा होनहागा, लाल गागराई, नरसिंह महतो, कमल महतो, हरि सरदार, सत्यनारायण महतो, बिरसिंह महतो, थोरपो लोहार, बाबूराम महतो, कुशनु मुन्डारी, पवन मेलगांडी, श्याम सिंह मुंडरी, विश्वमित्र दिवरी एवं मुनि राम महतो सहित दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed