Spread the love

धरती आबा की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन द्वारा किया गया एक

शाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम कार्यक्रम का आयोजन।

सरायकेेला। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की शाम स्थानीय सामुदायिक भवन में “एक शाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल समेत जिले के सभी पदाधिकारी शामिल होकर भगवान बिरसा मुंडा को याद किए । लोक कला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की शहादत पर चर्चा करते हुए उनके बलिदान एवं त्याग को जीवन में प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के कर्तव्यों से जीवन में मोटिवेशन लेना चाहिए। उनसे इंस्पायर होकर आगे की पीढ़ियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त ने लोक कला मंच की पूरी टीम को इनके बेहतर प्रदर्शन की लिए धन्यवाद दिया। वही टीम को आगे और भी बेहतर करने की कामना की। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Advertisements

You missed